गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जाने-माने समाजसेवी प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की। दोनों के बीच सामाजिक विकास, सिंचाई, सहकारिता, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। श्री शाह ने कहा कि भारत और आगा खान विकास नेटवर्क के बीच मानव विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित मजबूत संबंध हैं। उन्होंने सतत विकास और मानव कल्याण के लिए इन साझेदारियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
News On AIR | सितम्बर 11, 2026 6:13 पूर्वाह्न
गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की