गृह मंत्री अमित शाह ने आज लक्ष्मणराव इनामदार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि लक्ष्मणराव इनामदार ने राष्ट्र सेवा, संगठन निर्माण और सहयोग के माध्यम से समाज को सशक्त बनाया। गृह मंत्री ने कहा कि लक्ष्मणराव इनामदार ने गुजरात में सहकारी आंदोलन को नई दिशा और गति दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्मणराव इनामदार का जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
News On AIR | सितम्बर 21, 2026 10:29 पूर्वाह्न
लक्ष्मणराव इनामदार की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि