हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कल रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। तुतु-खालिनी रोड के पास एक टैंकर और कार की टक्कर में हेड कांस्टेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी पुलिस लाइंस कैथू में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान कार से यात्रा कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और टैंकर चालक से पूछताछ की जा रही है।
News On AIR | अगस्त 17, 2026 5:02 अपराह्न
हिमाचल प्रदेश: शिमला में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 2 पुलिसकर्मियों की मौत