सितम्बर 25, 2026 9:09 अपराह्न | heavy rainfall likely

printer

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कल छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने कल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

    अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, मध्य प्रदेश, विदर्भ, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।