अक्टूबर 6, 2026 7:16 पूर्वाह्न

printer

केरलम, माहे, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज केरलम, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

सिक्किम, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा पूर्वोत्तर राज्यों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।