अक्टूबर 4, 2026 9:41 अपराह्न

printer

दक्षिण भारत के कई राज्यों में कल मूसलाधार बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के लिए कर्नाटक, केरलम, माहे, तमिलनाडु और पुदुच्‍चेरी के तटीय और दक्षिणी आंतरिक क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

विभाग ने कहा कि कल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना है। वहीं, कोंकण और गोवा में कल गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।