सितम्बर 7, 2026 1:56 अपराह्न

printer

बिहार, मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने बिहार, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में कल तक मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। 
 
मौसम विभाग ने बताया कि आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में कल तक गरज और बिजली गिरने की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिनों में पुदुच्‍चेरी, कारइक्‍काल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में कल तक गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने आज शाम दिल्ली के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना व्‍यक्‍त है।