मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार, आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, केरलम और माहे में भी तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं, दिल्ली में आज मौसम साफ़ रहने का अनुमान है।
News On AIR | अक्टूबर 20, 2026 8:42 पूर्वाह्न
तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में अगले तीन दिन तक मूसलाधार बारिश की संभावना