मौसम विभाग ने आज बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरलम और राजस्थान में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। वही, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, कर्नाटक और लक्षद्वीप में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अगले दो दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरलम, माहे, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है।
News On AIR | सितम्बर 18, 2026 8:28 पूर्वाह्न
बिहार, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरलम और राजस्थान में आज मूसलाधार बारिश की आशंका