जून 24, 2026 2:09 अपराह्न

printer

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद असम के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ की आशंका बढ़ी

अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले में तेज बारिश से, असम के विभिन्न सीमावर्ती जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले के याज़ाली क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में 72.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आ गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला