मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान जताया है। बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कल तक बारिश की आशंका है। वहीं, दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी बारिश जारी है। इसके चलते कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कल बिजली गिरने की भी संभावना है।
News On AIR | सितम्बर 6, 2026 2:11 अपराह्न
हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान