जुलाई 7, 2026 11:06 पूर्वाह्न

printer

तटीय कर्नाटक, गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज तटीय कर्नाटक, गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी  भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कर्नाटक और तेलंगाना में आज गरज के साथ आंधी की संभावना है।