जून 27, 2026 2:22 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आज बहुत तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के शेष भाग, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के  आने की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने अगले दो दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। 
 
आज बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्‍काल और उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है। वही, पूर्वी राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में कल तक गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।