अप्रैल 18, 2026 1:06 अपराह्न

printer

केरल में लू का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

केरल में बढ़ते तापमान और हाल ही में लू के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर, स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के प्रमुख अस्पतालों में लू से बचाव के लिए विशेष क्लीनिक स्थापित किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि लू से बचाव की एक व्यापक योजना लागू की गई है, जिससे शीतलन उपकरण और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

विभाग ने लोगों से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच घर से न निकलने और लू से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। बाहर काम करने वाले लोगों को अपने काम का समय सुबह जल्दी या शाम के समय में बदलने के लिए कहा गया है।

इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य में गर्म और उमस भरे मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है। पलक्कड़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और कोल्लम में 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला