अप्रैल 21, 2026 2:04 अपराह्न

printer

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि  पश्चिमी बंगाल गांगेय क्षेत्र और बिहार सहित देश के पूर्वी हिस्सों में भी लू चलने का अनुमान है।