गुजरात में सुरेंद्रनगर जिले के छाराड गांव के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस घटना में राजकोट से बहुचराजी जा रहे श्रद्धालुओं के एक समूह को एक ट्रक ने कुचल दिया। सुरेंद्रनगर पुलिस अधीक्षक वैदिका बिहानी ने मीडिया को बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने विरामगाम के गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया। चार अन्य घायलो का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है।
News On AIR | अप्रैल 13, 2026 1:03 अपराह्न
गुजरात: सड़क दुर्घटना में सात तीर्थयात्रियों की मौत, कई घायल