सितम्बर 21, 2026 9:59 अपराह्न

printer

गुजरात: एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुजरात के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरान, राष्ट्रपति केवडिया के एकता नगर और वडोदरा में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु कल शाम एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी।

एकता नगर पहली बार इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के तहत भारत की सिनेमाई विविधता का जश्न मनाने के लिए देश के सर्वोच्च फिल्म सम्मानों को राजधानी से बाहर ले जाने के ऐतिहासिक कदम का प्रतीक है।