मौसम विभाग ने गुजरात में आज मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल तक हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा और बिहार में भी तेज बारिश की आशंका है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले दो दिन तक बारिश जारी रह सकती है। उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कारईक्काल, केरल और माहे में कल तक तूफान आने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में आज शाम हल्की बारिश हो सकती है।
News On AIR | सितम्बर 14, 2026 2:11 अपराह्न
गुजरात में बहुत तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार