नवम्बर 28, 2026 10:35 अपराह्न

printer

गोवा में 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भव्य समापन

भारत के 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, इफ्फी 2026 का आज गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में भव्य समापन हो गया। इस समारोह में दुनियाभर की उत्कृष्ट फिल्मों और फिल्म निर्माताओं का उत्सव मनाया गया।
 
सर्वश्रेष्ठ फिल्म का प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार पुर्तगाली फिल्म ‘आकी’ को दिया गया। इस फिल्म का निर्देशन तियागो गुएदेस ने किया है और निर्माण पाउलो ब्रांको ने किया है।