जून 1, 2026 6:19 अपराह्न

printer

सरकार ने कहा, पूरे देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध

सरकार ने कहा है कि पूरे देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर आयोजित अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सभी तेल विपणन कंपनियां सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी खुदरा दुकानों पर पेट्रोल और डीजल की सक्रिय रूप से आपूर्ति कर रही हैं। एलपीजी आपूर्ति के संबंध में उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में 1.21 करोड़ से अधिक बुकिंग प्राप्त हुईं, जबकि एक करोड़ 22 लाख से अधिक डिलीवरी की गईं।

सुश्री सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से, एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की बिक्री और वितरण में जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सतर्कता बढ़ाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 1,300 स्‍थानों पर छापे मार गये और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।