सितम्बर 25, 2026 2:13 अपराह्न

printer

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना-2.0 के तहत 70 हजार युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

सरकार ने कहा है कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना-2.0 के अंतर्गत अक्टूबर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 70 हजार ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसमें गरीब ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जुड़े कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण की अवधि तीन से 12 महीने तक होती है।
 
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया कि योजना में भाग ले रहे सभी 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दो वर्ष की अवधि के लिए नौ लाख से अधिक प्रशिक्षण के लक्ष्य आवंटित किए गए हैं।