अप्रैल 23, 2026 4:23 अपराह्न | Operation Sindoor video

printer

ऑपरेशन सिंदूर पर वायरल वीडियो झूठा, सरकार ने किया खारिज

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया है कि सेना में वायु रक्षा के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी-जेसीओ ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के हुए नुकसान और सरकारी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की फैक्ट चेक इकाई ने कहा है कि जेसीओ की ओर से इस तरह की कोई टिप्पणी नहीं की गई है। यह वीडियो फर्जी और एआई की मदद से बनाया गया है। पीआईबी ने यह भी कहा है कि यह डीपफेक वीडियो पाकिस्तान स्थित कुछ अवांछित तत्‍वों की ओर से दुष्‍प्रचार के इरादे से प्रसारित किया गया है। सरकार ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे कोई भी जानकारी साझा करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से उसकी पुष्टि कर लें।