सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल उस मैसेज का खंडन किया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को भारत के समर्थन के संबंध में बयान दिया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने कहा कि यह दावा भ्रामक है।
इकाई ने कहा कि रक्षा मंत्री और सरकार ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। सरकार ने नागरिकों को ऐसी भ्रामक जानकारियों से सावधान रहने की सलाह दी है। इस संबंध में केवल सरकारी सूत्रों पर ही विश्वास करने का कहा गया है।