अक्टूबर 29, 2026 7:09 पूर्वाह्न

printer

गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक का तीसरी तिमाही में राजस्व 25% बढ़कर 127 अरब डॉलर के पार

गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक ने तीसरी तिमाही में अपने राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। यह 127 अरब डॉलर से अधिक है। वॉल स्ट्रीट ने इससे कहीं अधिक की उम्मीद जताई थी इसलिए कल कारोबार बंद होने के बाद शेयरों में लगभग 9 प्रतिशत की गिरावट आई।

कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष के लगभग 35 अरब डॉलर से घटकर 26 अरब डॉलर से अधिक रहा है। सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने सभी व्यवसायों में वृद्धि का हवाला देते हुए कहा कि अल्फाबेट का वार्षिक राजस्व लक्ष्य आधा ट्रिलियन डॉलर है। उन्होंने यह भी कहा कि जेमिनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप के 1 अरब उपयोगकर्ता हो गए हैं और यह गूगल का सबसे तेजी से बढ़ने वाला उत्पाद बन गया है।।