अक्टूबर 29, 2026 6:58 पूर्वाह्न

printer

भारतीय पाक कला संस्थान और जेएनयू के बीच समझौता, बीबीए-एमबीए की डिग्री देगा जेएनयू

भारतीय पाक कला संस्थान ने नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत, विश्वविद्यालय संस्थान के बीबीए और एमबीए पाठ्यक्रमों को मान्यता देगा और इन पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेगा।

पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि इस सहयोग से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही, भारत और विदेशों में उनके लिए रोजगार और नौकरी पाने की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे भारत के आतिथ्य क्षेत्र में कुशल पेशेवरों की बढ़ती मांग को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।