गूगल पर यूरोपीय संघ के गोपनीयता नियमों के उल्लंघन के लिए लगभग 46 करोड़ 30 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। आयरलैंड के डेटा संरक्षण आयोग ने उपयोगकर्ताओं के स्थान संबंधी आंकड़ों के प्रबंधन में नियमों के उल्लंघन के लिए यह जुर्माना लगाया है।
जांच में पाया गया कि गूगल ने अपनी वेब एंड ऐप एक्टिविटी और लोकेशन हिस्ट्री सेवाओं के जरिए जुटाई गई स्थान संबंधी जानकारी को कानूनी और पारदर्शी तरीके से संचालित नहीं किया।
डेटा गोपनीयता नियामक ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के लोकेशन एक्यूरेसी फीचर के जरिए व्यक्तिगत आंकड़ों के इस्तेमाल में भी कमियां पाईं।