जम्मू-कश्मीर में, कार्यालयों के स्थानांतरण के मद्देनजर श्रीनगर से जम्मू तक सचिवालय कर्मचारियों के काफिले की सुगम और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की गई है। इसके लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
संवाददाता ने बताया है कि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को जाखेनी, उधमपुर से श्रीनगर की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, काजीगुंड से जम्मू की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों को नियमानुसार अनुमति दी जाएगी। ताजा, एक-दो दिन में खराब होने वाले खाद्य पदार्थ और पशुधन के मालवाहक ऑपरेटरों को यातायात प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए अपने वाहनों में सामान का लादान करने की सलाह दी गई है।