जुलाई 15, 2026 8:37 अपराह्न

printer

भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के अंतर्गत ब्रिटेन के लिए कर्नाटक से भेजा गया सामान

भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के अंतर्गत ब्रिटेन के लिए कर्नाटक से सामान भेजे गए। ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त चंद्रू अय्यर ने आज बेंगलुरु में ब्रिटेन के लिए शिपमेंट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कदम भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने का उत्‍सव मनाने के लिए उठाया गया।

समारोह के बाद बेंगलुरु में आकाशवाणी समाचार से बातचीत में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के सामानों पर शुल्क में रियायत मिलेगी। इससे दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार को और बढ़ावा मिलेगा।