अक्टूबर 29, 2026 11:19 पूर्वाह्न

printer

गोवा: वास्को के संडे मार्केट में लगी भीषण आग, 150 दुकानें क्षतिग्रस्त

गोवा के वास्को के संडे मार्केट इलाके में रात करीब 10:30 बजे लगी भीषण आग में लगभग 150 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। आग में व्यापारियों का दिवाली के लिए रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। वास्को में आग लगने की दो अन्य घटनाएं भी सामने आईं। इनमें से एक घटना आधी रात के आसपास तिलक मैदान के पास एक कार एसेसरीज़ की दुकान में हुई, जबकि दूसरी घटना न्यू वड्डेम इलाके में हुई।

दमकल कर्मियों ने तीनों जगह पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। संडे मार्केट और कार एसेसरीज़ की दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है, जबकि न्यू वड्डेम की घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने आग से प्रभावित इलाकों का दौरा किया।