जुलाई 18, 2026 9:18 पूर्वाह्न

printer

गोवा: प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत बनाये जाएंगे 70 नए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा है कि राज्य में प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत 70 नए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य चार्जिंग सुविधाओं को मजबूत करना और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लाइसेंस प्राप्त मोटरसाइकिल चालकों और ऑटो रिक्शा चालकों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में डीजल जनरेटर की जगह बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली और सौर ऊर्जा जैसे स्वच्छ विकल्पों को बढ़ावा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पुराने डीजल बसों को सीएनजी इंजन में बदलने के भी निर्देश दिए, ताकि प्रदूषण कम किया जा सके।