सितम्बर 10, 2026 2:52 अपराह्न

printer

वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर

वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में आज ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रही। ईरान और संयुक्त राज्य अमरीका द्वारा संघर्ष शुरू होने के बाद से जहाजों पर किए गए सबसे बड़े हमलों के बाद व्यापारी आपूर्ति में और अधिक व्यवधान की आशंका जता रहे हैं।
नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार दिन के कारोबार में ब्रेंट क्रूड शुन्य दशमलव एक प्रतिशत बढ़कर 101 अमरीकी डॉलर और 30 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड शुन्य दशमलव दो प्रतिशत बढ़कर 96 अमरीकी डॉलर और 27 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

इस बीच, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कल कहा कि नवंबर में अमरीकी मध्यावधि चुनावों के तुरंत बाद ईरान के साथ युद्ध समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव समाप्त होने के बाद तेल की कीमतों में भारी गिरावट आएगी।