केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली में प्रथम एस.सी.ओ सभ्यता संवाद मंच के दौरान अलग से नेपाली प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शेखावत ने बताया कि चर्चा का मुख्य विषय विरासत संरक्षण, पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण, संग्रहालयों, अभिलेखागारों, पारंपरिक कलाओं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग को मजबूत करना था। उन्होंने कहा कि लुम्बिनी की पवित्र विरासत से लेकर साझा त्योहारों, भाषाओं और कलात्मक परंपराओं तक दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध गहन सहयोग के अपार अवसर प्रदान करते हैं। श्री शेखावत ने कहा कि भारत इस चिरस्थायी साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर है।
News On AIR | नवम्बर 21, 2026 10:08 अपराह्न
केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एससीओ सभ्यता संवाद मंच के दौरान नेपाली प्रतिनिधिमंडल से द्विपक्षीय वार्ता की