केंद्रीय विद्युत और आवास तथा शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल, जी-20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए अमरीका पहुंच गए हैं। ऊर्जा प्रचुरता पर जी-20 मंत्रिस्तरीय बैठक 14 से 16 सितम्बर तक आयोजित की जा रही है। तीन दिवसीय मंत्रिस्तरीय बैठक में श्री मनोहर लाल भाग लेंगे। बैठक के दौरान ऊर्जा सुरक्षा और किफायती आधारभूत बिजली, अनुमति एवं नियामक दक्षता, तथा महत्वपूर्ण खनिजों और सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखलाओं पर केंद्रित प्रमुख सत्रों का आयोजन किया जाएगा। बैठक से पहले, मनोहर लाल ने अमरीका में विभिन्न वर्गों के पेशेवरों, उद्यमियों, छात्रों और सांस्कृतिक नेताओं के साथ बातचीत की। इस अवसर पर श्री मनोहर लाल ने भारत के अमरीका के साथ मजबूत सांस्कृतिक संबंध हैं और इनको अमरीका के सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भारतीय समुदाय की सराहना की।
News On AIR | सितम्बर 14, 2026 2:01 अपराह्न
G20 समिट के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अमरीका पहुंचे; प्रवासी भारतीयों की सराहना की