जुलाई 7, 2026 4:58 अपराह्न

printer

मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की पूरी छूट: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्व सरमा ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा जवाबी बल प्रयोग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जब तस्कर हिंसक विरोध करें, तो एजेंसियों को सख्त कार्रवाई करने की पूरी छूट मिलनी चाहिए।

मुख्यमंत्री सरमा ने आज दिसपुर में राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन सिकदर द्वारा प्रस्तुत ‘नशा मुक्त असम’ प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान ये बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों की जांच में अक्सर म्यांमार से जुड़े तस्करी के नेटवर्क का पता चलता है। उन्होंने बताया कि यह नेटवर्क मिजोरम और मणिपुर के रास्ते संचालित होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सीमा पार होने वाली तस्करी पर रोक लगाने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं और इसमें पूर्वोत्तर राज्यों का भी सहयोग मिल रहा है।