भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने चाय में दो कीटनाशकों की अधिकतम मात्रा तय करने का प्रस्ताव दिया है। इन कीटनाशकों के नाम एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड हैं। प्रस्ताव के अनुसार, चाय में एसिटामिप्रिड की अधिकतम सीमा 20 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम और इमिडाक्लोप्रिड की सीमा 50 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम रखने का सुझाव दिया गया है। ये नियम अभी प्रस्तावित हैं और अंतिम मंजूरी के बाद ही लागू होंगे। इसका उद्देश्य चाय में कीटनाशकों की मात्रा पर नजर रखना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में कीटनाशकों का औसत इस्तेमाल प्रति हेक्टेयर आधा किलोग्राम से भी कम है, जबकि दुनिया में इसका औसत 2.38 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है। इन प्रस्तावित नियमों से चाय किसानों, कारोबारियों और जांच करने वाली प्रयोगशालाओं को कीटनाशकों की मात्रा से जुड़े स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलेंगे।
News On AIR | अक्टूबर 18, 2026 8:47 पूर्वाह्न
एफएसएसएआई ने चाय में दो कीटनाशकों की अधिकतम मात्रा तय करने का प्रस्ताव दिया