नवम्बर 23, 2026 1:31 अपराह्न

printer

FSSAI ने असुरक्षित पैकेटबंद पेयजल को लेकर निजी कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण-एफएसएसएआई ने असुरक्षित पैकेटबंद पेयजल के संबंध में एक निजी कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में खाद्य नियामक ने बताया कि कंपनी के परिसर से पैकेटबंद पेयजल का एक नमूना विश्लेषण के लिए एकत्र किया गया था। एफएसएसएआई ने कहा कि नमूना निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं पाया गया। जिसके कारण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत इसे असुरक्षित घोषित कर दिया गया। इसके बाद कंपनी के खिलाफ अभियोजन शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है।