फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश में हाल की अशांति पर विदेशी नेताओं की टिप्पणियों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये नेता फ्रांस में जारी अशांति का इस्तेमाल अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। कतर की तीन दिन की यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में श्री मैक्रों ने यह बात कहीं। श्री मैक्रों ने अशांति में विदेशी हस्तक्षेप के सीधे आरोपों को भी खारिज किया। हालांकि, उन्होंने गलत सूचनाओं के प्रसार पर चिंता जताई। इनमें एआई से तैयार ऐसी तस्वीरें भी शामिल हैं, जिनमें उन घटनाओं को दिखाया गया है जो वास्तव में हुई ही नहीं थीं।
News On AIR | अक्टूबर 22, 2026 12:31 अपराह्न
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश में हाल की अशांति पर विदेशी नेताओं की टिप्पणियों की आलोचना की