फ्रांस की राजधानी पेरिस में हिंसा के बाद आज हालात सामान्य हो गए हैं। देशभर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच यह हिंसा भड़की है। सप्ताहांत में हुई हिंसा के बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए कई शहरों में कर्फ्यू लगाया गया है। फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्तियन लेकोर्नू ने कहा है कि जरूरत के अनुसार अन्य इलाकों में भी कर्फ्यू लगाया जाएगा। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री लेकोर्नू ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों, सैन्य बल और प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
कल फ्रांस के विभिन्न हिस्सों में दंगाइयों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। इस दौरान गाड़ियों में आग लगाई गई, सरकारी इमारतों पर हमले किए गए और एक ऐतिहासिक सिटी हॉल आग की चपेट में आ गया। इन घटनाओं के बाद दो हजार चार सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।