अक्टूबर 25, 2026 4:44 अपराह्न

printer

अफगानिस्तान में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बदख्शां में कल रात एक यात्री वाहन पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घायलों को इलाज के लिए प्रांतीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।