कैरेबियन सागर में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल एक संदिग्ध नौका पर कल अमरीकी सेना के हमले में चार लोग मारे गए। ट्रंप प्रशासन लैटिन अमरीका में कथित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखे हुए है। अमरीकी सेना की दक्षिणी कमान के अनुसार नौका को एक ज्ञात तस्करी मार्ग पर निशाना बनाया गया। हालांकि, सेना ने नौका में ड्रग्स की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं दिया। पिछले साल सितंबर से अब तक अमरीकी सेना के नौकाओं पर हमलों में मरने वालों की संख्या 235 हो गई है।
News On AIR | अक्टूबर 5, 2026 1:10 अपराह्न
कैरेबियन सागर में संदिग्ध ड्रग तस्करी नौका पर अमरीकी हमले में चार की मौत