श्रीलंका के खुफिया सेवा के पूर्व निदेशक मेजर जनरल सुरेश सल्ले जेल में भूख हड़ताल के कारण कोलंबो के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें 2019 के ईस्टर संडे बम धमाके मामले में 25 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने भोजन और पानी लेने से इनकार कर दिया है। डॉक्टरों द्वारा उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मानवाधिकार आयोग ने परिजनों की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।
News On AIR | जून 9, 2026 8:57 अपराह्न | Corruption Case
श्रीलंका के पूर्व खुफिया प्रमुख मेजर जनरल सुरेश सल्ले अस्पताल में भर्ती