विदेश सचिव विक्रम मिसरी 4 से 5 नवंबर तक नेपाल की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की जाएगी और आपसी हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा। श्री मिसरी नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसमें दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी।
काठमांडू में विदेश सचिव नेपाल के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों से भी भेंट करेंगे। वे 5 नवंबर को नई दिल्ली लौटेंगे। यह यात्रा भारत और नेपाल के बीच नियमित उच्चस्तरीय आदान-प्रदान का हिस्सा है। यह दोनों देशों के बीच लंबे समय से ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आपसी संबंध रहे हैं, जिनमें व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, विकास साझेदारी और अन्य क्षेत्रों में सहयोग शामिल है।