विदेश मन्त्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने कल नई दिल्ली में क्वाड शेरपाओं की बैठक की मेजबानी की। मंत्रालय ने बताया कि चर्चा में क्वाड सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिनमें समुद्री और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, उभरती प्रौद्योगिकियां, और मानवीय सहायता शामिल हैं। शेरपाओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र, व्यापक क्षेत्रीय और वैश्विक संदर्भ में हो रहे घटनाक्रमों पर भी विचार किया।
ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामलों और व्यापार विभाग के सामरिक योजना और समन्वय समूह की उप सचिव एली लॉसन, साथ ही जापान के विदेश मामलों के उप-मंत्री हिरोयुकी नामाज़ू और भारत में अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर ने बैठक में भाग लिया।