अगस्त 20, 2026 10:15 पूर्वाह्न | FM Nirmala Sitharaman

printer

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज सिंगापुर में प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी उपस्थित थे।

    वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप के कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की और आर्थिक सहयोग, डिजिटलीकरण, सम्‍पर्क, कौशल विकास और स्थिरता सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। ये मंत्री आज होने वाली भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के चौथे दौर में भाग लेने के लिए सिंगापुर की यात्रा पर हैं।