असम के कई जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी है कामरूप और कामरूप महानगरपालिका जिलों में बाढ़ के कारण जनजीवन बाधित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार शिवसागर, लखीमपुर, दरांग, सोनितपुर, धेमाजी और जोरहाट सहित छह जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। दस राजस्व सर्किल और 61 गांव प्रभावित हुए हैं। इससे नौ हजार छह सौ 16 लोग प्रभावित हुए हैं। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
गुवाहाटी में कई इलाकों में जलभराव के कारण आवागमन बाधित हो रहा है।
शिवसागर शहर के कुछ हिस्सों, जिनमें पोटियाहोली, भोटियापार, पचीपाथर, दुलियाजान मैदान और देउलखाट में भी जलभराव की सूचना मिली है।