पंजाब के पटियाला जिले में राजपुरा के पास अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस रेलगाडी के कुछ डिब्बों में आग लग गई। पटियाला के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने पुष्टि की है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। रेलवे प्रशासन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक विशेष रेलगाडी की व्यवस्था कर रहा है।
स्थानीय लोगों, रेलवे अधिकारियों, जिला प्रशासन, पुलिसकर्मियों और दमकल विभाग की टीम ने मिलकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक अन्य अधिकारियों के साथ राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।