नवम्बर 2, 2026 7:24 अपराह्न

printer

विकास गति को बनाए रखने के लिए राजकोषीय अनुशासन सुनिश्चित करेगी सरकार: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि सरकार भारत की विकास गति को बनाए रखने के लिए पूंजीगत व्यय को प्राथमिकता देने के साथ ही राजकोषीय अनुशासन भी सुनिश्चित करेगी।

वे आज मुंबई में वित्तीय समावेशन के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्‍होंने कहा कि पिछले चार-पांच वर्षों में पूंजीगत व्यय ने गुणक प्रभाव के माध्‍यम से शानदार परिणाम दिए हैं और यह सरकार की विकास रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

वित्त मंत्री ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं और राजकोषीय सुदृढ़ीकरण के बीच संतुलन आवश्‍यक है। उन्‍होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा, आवास, स्वच्छता, पेयजल और स्वास्थ्य बीमा जैसी बुनियादी सेवाओं तक पहुंच बेहतर बनाने में सरकारी योजनाओं की भूमिका महत्‍वपूर्ण है।