सितम्बर 11, 2026 4:33 अपराह्न

printer

रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मिलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात की। यह मुलाकात 2026 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने भारत और रूस के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत तथा व्यापक बनाने के उपायों पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, वित्तीय सेवा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने निवेश के प्रवाह और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय निवेश संधि पर बातचीत आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।