नवम्बर 23, 2026 5:30 अपराह्न

printer

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आगामी केंद्रीय बजट के सम्‍बंध में उच्च शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ बैठक की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के सम्‍बंध में अनुसंधान और विकास तथा उच्च शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ 11वीं बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर आर्थिक कार्य विभाग, शिक्षा मंत्रालय और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिवों के साथ मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन भी उपस्थित रहे।
 
इससे पहले, वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र के विशेषज्ञों तथा हितधारकों के साथ 10वीं बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। इसमें आर्थिक कार्य विभाग और जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिवों, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों तथा डॉ. नागेश्वरन ने भाग लिया।
 
वित्त मंत्रालय प्रत्‍येक वर्ष विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, अर्थशास्त्रियों और राज्य सरकारों के अधिकारियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श की कई बैठकें आयोजित करता है। इन बैठकों का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के विचारों को केंद्रीय बजट में शामिल करना और प्रमुख आर्थिक प्राथमिकताओं पर ध्यान देना है।