नवम्बर 16, 2026 9:38 अपराह्न

printer

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आगामी आम बजट 2027-28 से पहले कृषि और ग्रामीण विकास क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ बैठक की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आगामी आम बजट 2027-28 से पहले कृषि और ग्रामीण विकास क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ आज नई दिल्ली में बजट-पूर्व दूसरी परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग की सचिव अनुराधा ठाकुर, मत्स्य पालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी और कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
 
इससे पहले दिन में वित्त मंत्री ने प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बजट-पूर्व पहली परामर्श बैठक की। इस बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग की सचिव अनुराधा ठाकुर, मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
 
वित्त मंत्रालय प्रतिवर्ष विशेषज्ञों, उद्योगपतियों, अर्थशास्त्रियों और राज्य के अधिकारियों के साथ कई बजट-पूर्व परामर्श बैठकें आयोजित करता है।